logo

रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02/01/2024 को थाना रिंगनोद चौकी ढोढर अंतर्गत रतलाम मंदसौर हाईवे के किनारे एक अज्ञात मृतिका उम्र करीब 22-25 की लाश जिसका गला कटा होकर अर्ध नग्न हालत में मिली थी सुचना पर थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 123/24 धारा 302,201 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02/01/2024 को थाना रिंगनोद चौकी ढोढर अंतर्गत रतलाम मंदसौर हाईवे के किनारे एक अज्ञात मृतिका उम्र करीब 22-25 की लाश जिसका गला कटा होकर अर्ध नग्न हालत में मिली थी सुचना पर थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 123/24 धारा 302,201 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही अपराध की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम राहुल कुमार लोढा अति.पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश खाखा वैज्ञानिक अधिकारी अतुल मित्तल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय शक्ति सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अज्ञात मृतिका की पहचान कर घटना का शीघ्र पर्दाफाश किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद पी.आर. डावरे के नेत्रत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा अज्ञात मृतिका की पहचान करने हेतु हर संभव प्रयास किए गए।

इस हेतु घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए ई रक्षक एप पर दर्ज एम.पी. महाराष्ट्र, राजस्थान गुजरात की दर्ज लगभग तीन सौ गुम शुदगी की निकाल कर सुचना कर्ता से सम्पर्क एवं फोटो वाट्स अप पर भेज कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास किये एवं सोशल मिडिया वाट्स अप फेस बुक इंस्टा ग्राम एवं बसो में पम्पलेट चस्पाकर अज्ञात मृतिका के शिनाख्त किये जाने का प्रयास किये।

सभी टीम द्वारा म.प्र. राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र के थाने पर हर दिन दर्ज होने वाली गुम इंसान के परीवार जनो से तुरन्त सम्पर्क कर शिनाख्त किये जाने का प्रयास किये जाते रहे।

इस तारतम्य में दिनांक 6/4/2024 को जैसे ही थाना औ.क्षै. रतलाम पर सुचना कर्ता राजकुंवर द्वारा अपनी लड़की सविता पिता भारतसिंह राठौर निवासी नरेड़ी बेरा थाना खाचरोद की गुमसुदगी की सूचना मिली।

जिस पर थाना औ.क्षै. रतलाम पर गुम इंसान क्रमांक 40/24 दिनांक 6/4/2024 का इंद्राज किया एवम गुमसूदगी थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 123/24 धारा 302,201 भादवि से सम्बन्धित होने की संभावना होने से सुचना कर्ता को मृतिका के फोटो जेवरात एवं अज्ञात मृतिका के हुलिया दिखाया तो अज्ञात मृतिका को सविता पिता भारत सिंह राठौर निवासी नरेड़ी बेरा थाना ताल के रुप में शिनाख्त किया।

घटना का कारण अरोपी पिन्टु पिता कालु सिंह राजपुत निवासी ग्राम कोठड़ी थाना ताल का मृतिका सविता के साथ आरोपी की शादी के पुर्व से सम्बन्ध था।

मृतिका द्वारा शादी करने के लिये दवाब डालने से अरोपी पिन्टु परेशान होकर घटना का कारित करना पाया एवं घटना के बाद आरोपी पिन्टु आपनी पत्नी शीतल के साथ पुनः घटना स्थल पर जाकर मृतिका की पहचान छुपाने के आशय से मृतिका के बदन के कपड़े निकलकर एवं शव को घसीट कर झाड़ियो में डाल दिया।

गिरफ्तार आरोपी 1. अरोपी पिन्टु पिता कालु सिंह राजपुत निवासी ग्राम कोठड़ी थाना ताल।

फरार आरोपी 1. शीतल पति पिंटू राजपूत निवासी ग्राम कोठडी थाना ताल।

सराहनीय भूमिका जावरा डॉ शक्ति सिंह चौहान निरीक्षक पीआर डावरे कन्हैया अवास्य चौकी प्रभारी ढोढर जितेंद्र कनेश चौकी असावती शिवेंद्र अनुराग यादव अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल राजा तिवारी सीसीटीवी प्रभारी सगीर खान राधेश्याम अरविंद रावजगताप संजय बोराना देवेंद्र ठाकुर सीसीटीवी प्र आर शांतिलाल डिंडोर सीसीटीवी प्रधान आर दिनेश पंड्या प्रधान आर राहुल आर कमलेश पांडे नरेंद्र हाड़ा नरेंद्र जगावत शोभाराम हीरालाल मयंक जोशी अभिजीत अतुल दुबे जितेंद्र व्यास मांगीलाल राजेश प्रकाश भास्कर प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी प्र आर मनमोहन शर्मा प्र आर हिम्मत सिंह आर विपुल भावसार आर मयंक व्यास आर राहुल पाटीदार आर तुषार आर कैलाश शर्मा महेंद्र धाकड़ इमरान प्रधान आर दुर्गालाल औद्योगिक क्षेत्र रतलाम महिला आर लक्ष्मी अंगुरबाला पूजा भारती उमेश प्रजापत राकेश लोहार आर मनीष पाटीदार जावरा सीसीटीवी शाखा से आर देवेंद्र डोडिया आर लाखन धबाई आर पारस चावला आर विनोद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

95
4578 views